फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No blood donation option: DM

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं : डीएम

Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
No blood donation option: DM
अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेते रक्तदाता - फोटो : BAGHPAT
शिविर में 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी । रेडक्रॉस समिति एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने फीता काटकर और समाजसेवी विनोद गोयल ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।

संजीव अग्रवाल ने क्लब सेवा कार्यों की प्रशंसा की। सीएमओ डॉ. आरके टंडन और संजीव गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। चेयरमैन पंकज गुप्ता और दीपक गोयल ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्मृति चिह्न अभिनंदन किया। शिविर में वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. अनुराग ने ने बताया कि शिविर में 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कस्बा निवासी चौधरी करण सिंह, पिंकी, सुमन के साथ रक्तदान किया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने अपनी पुत्री कुमारी अनुष्का रघुनाथ के साथ रक्तदान किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. कमला अग्रवाल ने की। संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इसमें चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अनिल गांधी, मनीष मित्तल, मनोज मित्तल, यशपाल सिंह, सचिन सिंघल, डॉ. राम लाल, मास्टर मूलचंद चौधरी, पवन ठेकेदार, कौशल त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed