फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No arrangement of platelets in the district due to non-starting of blood separation unit

ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू नहीं होने से जिले में नही प्लेटलेट्स की व्यवस्था

Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
No arrangement of platelets in the district due to non-starting of blood separation unit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मशीन के अभाव में जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू नही हुई है। डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए सोनीपत, मेरठ और दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिले में अब तक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
जिला अस्पताल में एक यूनिट से चार यूनिट ब्लड तैयार कराने के लिए ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण कराया गया था। शासन स्तर से एक मशीन उपलब्ध करा दी है, जबकि अभी दो अन्य मशीनें और आनी हैं। मशीन न आने के कारण यूनिट शुरू नहीं हो पाई है। ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने पर एक यूनिट खून से लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) को अलग किया जाता है। इसमें थैलीसिया के मरीजों को आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, जले हुए मरीजों को प्लाज्मा और एड्स के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। यूनिट शुरू होने पर मरीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से रक्त चढ़ाया जाता है। एक यूनिट खून से प्लाज्मा, रेड सेल और प्लेटलेट्स अलग कर तीन लोगों को चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

अधिकांश मरीज मेरठ और दिल्ली में कराते है इलाज
जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सही न होने के कारण अधिकांश लोग मेरठ, दिल्ली और सोनीपत में अपना इलाज कराते है। जिले में अब तक 21 डेंगू के मरीज मिल चुके है। सबसे अधिक मरीज बिनौली ब्लॉक में मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
डेंगू के मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल में वार्ड आरक्षित किया गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। मशीन आने पर यूनिट शुरू कराई जाएगी। -डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed