{"_id":"6ab2ead79f57b549ee09d9c3","slug":"niwadas-secretary-suspended-fir-prepared-against-fifteen-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-159253-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निवाड़ा का सचिव निलंबित, पंद्रह के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निवाड़ा का सचिव निलंबित, पंद्रह के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी
विज्ञापन
बागपत। गांवों से अन्य जगह तबादला होने के बाद भी कई साल से एक-दूसरे को विकास कार्यों से जुड़ा रिकॉर्ड नहीं सौंपने पर पंद्रह सचिवों पर अब प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सीडीओ ने सभी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं। वहीं कार्यों में लापरवाही बरतने व चार्ज नहीं देने के मामले में निवाड़ा गांव के सचिव विनोद कुमार को डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया है।
जिले में काफी समय पहले सचिवों के क्लस्टर बदले गए थे और क्लस्टर बदलने के बाद सचिवों को एक-दूसरे को विकास कार्यों का रिकॉर्ड देने के आदेश दिए गए। 20 सचिवों ने एक-दूसरे को रिकॉर्ड दे दिया, लेकिन जिले में 15 से अधिक सचिवों ने अभी तक एक-दूसरे को रिकॉर्ड नहीं दिया है। अब रिकॉर्ड नहीं देने वाले सचिवों के खिलाफ अफसरों ने कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सचिवों को नोटिस जारी कराकर एक सप्ताह में पूरा रिकॉर्ड नहीं देने पर संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे गांवों में कार्यों की शिकायत होने पर जांच नहीं होती है।
विज्ञापन
-निवाड़ा में बदहाली पर सचिव विनोद कुमार को निलंबित किया
बागपत। निवाड़ा गांव का सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने एक सितंबर को निरीक्षण किया था। वहां डिजिटल लाइब्रेरी पर ताला लटका मिला था और लाइब्रेरी में रखी पुस्तक व फर्नीचर पर धूल जमी हुई थी। शौचालय में रैंप और सीढ़ी नहीं होने, पंचायत भवन तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ फैलने के साथ ही नाली और खड़ंजे की खराब स्थिति मिली।
पंचायत भवन व आसपास के परिसर में साफ-सफाई भी नहीं हो रही थी। गांव में बदहाली मिलने के बाद जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने सचिव विनोद कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके साथ ही सिरसली व माखर ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड भी वहां से आने के बाद अभी तक नहीं दिया गया था। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सचिव विनोद कुमार को निलंबित करने के बाद पिलाना ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच बड़ौत बीडीओ को सौंपी गई है। जांच पंद्रह दिन में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।