फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nirvana Festival celebrated

निर्वाण महोत्सव मनाया

Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nirvana Festival celebrated
बड़ौत के अजितनाथ मंदिर में आयोजित विधान में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजितनाथ दिगंबर जैन कमेटी और युवा जैन मिलन बड़ौत की ओर से छुल्लिका पूजा भूषण, छुल्लक भक्तिभूषण के सानिध्य में तीन दिवसीय भगवान अजितनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात अजितनाथ मंदिर में भजन गायिका संगीता जैन ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मधुबन के मंदिरों में भगवान बस रहा है.., मेरे घर के सामने बाबा तेरा मंदिर बन जाए..., मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है... आदि भजन सुनाए जिन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन वरदान जैन ने किया। सचिन गुप्ता ने शारदे स्तुति की। जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन का सम्मान अजितनाथ मंदिर कमेटी की ओर से किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा के माध्यम से श्रोताओं को उपहार बांटे गए। कार्यक्रम में मदनलाल जैन, प्रमोद जैन, अशेाक जैन, शशि जैन, वरदान जैन, अनिल जैन, हिमांशु, राजेश भारती, नरेंद्र राजकमल, शुभम, विभोर, अंकित, शशंाक, अभिषेक, प्रदीप, मनोज, राकेश, सोहन, अंकुर, विकास, विनोद, जयप्रकाश, नरेशचंद, तरशचंद आदि उपस्थित रहे।

शनिवार सुबह मोक्ष कल्याणक के अवसर पर भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। पहला लाडू नरेशचंद आशीष जैन, दूसरा लाडू आनंद जैन द्वारा, तीसरा लाडू मुकेश कुमार, सचिन जैन द्वारा चढ़ाया गया। 

 सौधर्म बनने का सौभाग्य सुभाष चंद, रिंकू जैन को मिला। छुल्लिका पूजा भक्तिभूषण माता के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने अजितनाथ विधान के माध्यम से भक्तिभाव से भगवान  की अर्चना की तथा मंडल पर समर्पित किए और धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन भी किया गया। विधान में इंद्राणी जैन, त्रिस्ला जैन, शशि जैन, सरिता जैन, सरला जैन, मधु जैन, संगीता जैन आदि का सहयोग रहा।

पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ 
बागपत। सरूरपुर कलां के 1008 श्री मज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव शुरू हो गया।सरूरपुर कलां गांव स्थित प्राचीन जैन मंदिर में 1008 नेमिनाथ भगवान की अतिशयकारी मूर्ति है। मंदिर की नवनिर्मित वेदियों पर श्री सम्मेद शिखर जी एवं श्री गिरनार जी की लद्यु रचना प्रदर्शित की जानी है, जिसका पंचकल्याणक महोत्सव शुरू हो गया है।

इसके अलावा विश्व शांति महायज्ञ हुआ, इसमें श्रद्धालुओं ने अर्घ्य चढ़ाये। महोत्सव आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के सान्धिय में चल रहा है। मुनि शिवानंद जी महाराज, मुनि प्रश्मानंद जी महाराज समेत कई मुनि महाराज शामिल हुए।


रविवार को 1008 कलशों से पाण्डुकशिला पर प्रभु का जन्माभिषेक होगा और गजरथ यात्रा निकाली जाएगी। सुनील जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, रमेष जैन, अमित जैन ऊर्फ बोबी, सुषील जैन सर्राफ बड़ौत, जयचन्द जैन, अंकुर जैन, प्रगति जैन, विजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed