फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine years later the statue of Chaudhary Charan Singh was released from the police station

नौ साल बाद थाने से रिलीज हुई चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

Sat, 02 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 02 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nine years later the statue of Chaudhary Charan Singh was released from the police station
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के साथ सपा प्रत्याशी डाॅ. कुलदीप उज्ज्वल, रालोद पदाधिकारी एवं जाट महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में राजनीतिक कर्मभूमि और अपनी लोकसभा क्षेत्र रहे बागपत के खेकड़ा थाने में रखी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा शुक्रवार को नौ साल बाद आखिरकार सशर्त जाट महासभा बागपत को सौंप दी गई। महासभा से इसके लिए पांच लाख रुपये का बांड भी भरवाया गया। एसडीएम दीपाली कौशिक ने बागपत से सपा प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल और जिला जाट सभा के पदाधिकारियों को प्रतिमा सौंपी। प्रतिमा को दूध से नहलाया गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की एक प्रतिमा करीब नौ वर्ष पूर्व हसनपुर मसूरी के पास जेवीजी कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास एक पार्क में स्थापित कराने के लिए मंगाई गई थी। कंपनी का प्रोजेक्ट बंद हो जाने के कारण प्रतिमा को वहां बनी एक दुकान में रखवा दिया गया। कुछ दिन बार यहां शरारती तत्वों ने दुकान का शटर तोड़ा और प्रतिमा को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे झाड़ियोें में फेंक दिया था।

विज्ञापन

 

खेकड़ा पुलिस प्रतिमा को थाने ले आई। धीरे-धीरे नौ साल गुजर गए, लेकिन प्रतिमा थाने में ही रखी रही। इसी साल 29 मई को बागपत से सपा प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने जिला जाट भवन में प्रतिमा को थाने से छुड़ाने वादा किया था। इस बाबत उन्होंने खेकड़ा थाने में धरने की चेतावनी तक दे दी थी। जाट महासभा के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसडीएम खेकड़ा दीपाली कौशिक ने बताया कि एडीएम के आदेश पर सशर्त प्रतिमा को डॉ कुलदीप उज्ज्वल और जाट महासभा के पदाधिकारियों को सौंपा गया है। इसके लिए पांच लाख रुपये का बांड भी भरवाया गया है। सीओ श्वेताभ पांडेय, महासचिव नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, संजय धामा, ब्रहमपाल सभासद, डॉ. जितेंद्र यादव, सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, रालोद नेता गजेंद्र सिंह, सोनू चौहान, रामकुमार धामा, अरविंद फौजी, प्रमोद पहलवान और रामबीर धामा मौजूद रहे।


क्या बोले कुलदीप उज्ज्वल
प्रतिमा को थाने से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि चौधरी साहब की कर्मभूमि में ही अगर प्रतिमा कैद पड़ी है तो हम लोगों के लिए इससे बड़ी शर्म की बात कोई नहीं हो सकती। नौ साल से कैद प्रतिमा के लिए सिर्फ एक महीने के संघर्ष से ही उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है। वह चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी है।

क्या रखी गई शर्तें
प्रशासन की बिना अनुमति के मूर्ति को स्थापित नहीं किया जाएगा। उपयुक्त स्थान पर जहां, प्रशासन की अनुमति होगी, वहीं स्थापित किया जाएगा। मूर्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इससे कोई लाभ नहीं लिया जाएगा। पांच लाख का जो बांड भरा गया है, उसे शर्तों का उल्लंघन करने पर जब्त कर लिया जाएगा। 


जाट भवन में होगी स्थापित
खेकड़ा। प्रतिमा को फिलहाल जिला जाट महासभा के सुपुर्द किया गया है। जल्द ही कोई तिथि निर्धारित कर इसके जाट भवन में स्थापित कराने का कार्य किया जाएगा। उधर, प्रतिमा के थाने से मिलने के बाद जाट महासभा के पदाधिकारियों के बीच हर्ष का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed