फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine new containment zones declared, ban on traffic

नौ नए कंटेनमेंट जोन घोषित, आवागमन पर लगाई पाबंदी

Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Nine new containment zones declared, ban on traffic
- सात क्षेत्रों को किया गया कंटेनमेंट जोन विमुक्त
विज्ञापन

-सर्विलांस की टीम करेगी संक्रमितों की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन ने नौ नए कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। कंटेनमेंट क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश हैं। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके आस-पास के घरों के लोगों की निगरानी करेगी। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। कंटेनमेंट जोन में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की छूट रहेगी। डीएम राजकमल यादव ने कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करने व कोरोना टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। सभी नोडल अधिकारियों को फल, सब्जी, दूध, दवाई और आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारु करने व सभी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए है। जबकि 14 दिन में कोई केस न मिलने पर सात कंटेनमेंट क्षेत्रों को मुक्त कर दिया है।
जिले में ये बनाए गए नए कंटेनमेंट जोन
जनपद के बड़ौत की पट्टी मेहर, सूर्य कालोनी, पत्थर मंडी, खेकड़ा में पट्टी मुंडाला, पट्टी चक्रसेनपुर, पट्टी प्रेमपुरी और छपरौली में हलालपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

कंटेनजोन विमुक्त किए
कंटेनमेंट जोन में 14 दिन की अवधि में कोई संक्रमित न मिलने पर सीएमओ की संस्तुति के आधार पर निवाड़ा में बड़ी मस्जिद के पास, फतेहपुर पुट्ठी, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी वार्ड-दो, बागपत में पुलिस चौकी पुराना कस्बा, पुरा महादेव, हबीबपुर नंगला, सूरजपुर महनवा को कंटेनमेंट जोन से विमुक्त घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed