फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nikay Chunav 2023: District Badar action has taken against the mother and brother of criminal Sunil Rathi

Nikay Chunav 2023: कुख्यात सुनील राठी की मां व भाई जिला बदर, प्रशासन ने बताई कार्रवाई ये बड़ी वजह

Wed, 03 May 2023 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 May 2023 12:05 AM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : बागपत में कुख्यात सुनील राठी की मां व भाई पर जिला बदर की कार्रवाई की है। जानिए आखिर प्रशासन ने यह कार्रवाई क्यों की है।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: District Badar action has taken against the mother and brother of criminal Sunil Rathi
कुख्यात सुनील राठी और उसकी मां राजबाला चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी और भाई अरविंद राठी के खिलाफ प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि निकाय चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राजकमल यादव के अनुसार, कस्बा टीकरी में नगर निकाय चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत ही प्रदेश माफिया कुख्यात सुनील राठी की मां व पूर्व चेयरमैन राजबाला चौधरी और भाई अरविंद राठी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उनको छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। बताया कि यदि दोनों में कोई भी कस्बा टीकरी में दिखाई दिया तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले 22 अप्रैल को दोघट थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला, पत्नी दीपाली, सचिन खोखर, जमानतियों सूरजवीर, देवेंद्र, राजस्व विभाग की टीम पर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से कई मुकदमा में जमानत लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बेइमानी का आरोप, बोले- आज प्रदेश में होती सपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed