{"_id":"61cde2157cbd31298303b889","slug":"night-curfew-effect-on-new-year-s-celebration-more-than-80-bookings-canceled-baghpat-news-mrt5713970111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का असर, 80 से ज्यादा बुकिंग रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का असर, 80 से ज्यादा बुकिंग रद्द
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत रोड स्थित होटल को नववर्ष की तैयारी के लिए सजाते संचालक डॉ.मोहित राठी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को करीब 15 लाख का नुकसान होगा
- पुलिस भी रहेगी मुस्तैद, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले हवालात में जाएंगे
- एसपी ने शहर, मुख्य चौराहों व मार्गों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। इस बार नववर्ष के जश्न पर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू का असर रहेगा। इस कारण होटल और रेस्टोरेंट की 80 से ज्यादा बुकिंग रद्द हो गई है। इससे होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होगा। उधर, पुलिस भी नववर्ष व रात्रि कर्फ्यू के कारण मुस्तैद रहेगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हवालात में बंद किया जाएगा।
बागपत शहर में तीन होटल और पांच रेस्टोरेंट है जबकि बड़ौत में छह होटल व 20 रेस्टोरेंट है। नव वर्ष के जश्न के लिए इन सभी होटल में बुकिंग थी। इसके अलावा रेस्टोरेंट तक में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचने के लिए टेबल बुक कराई हुई थी। इसे देखते हुए होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने पूरी तैयारी की हुई थी। लेकिन रात्रि कर्फ्यू लगने से जहां नववर्ष का जश्र मनाने की तैयारी करने वालों को झटका लगा है, वहीं होटल मालिकों को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। जिन लोगों ने बुकिंग की हुई थी, उनमें से अधिकतर ने उसको रद्द करना कर दिया है। इस तरह करीब 80 बुकिंग रद्द हो चुकी है।
--
रात्रि कर्फ्यू से पहले मनाया जाएगा जश्न, होटलों को सजाया
कुछ होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने बुकिंग रद्द होने के बाद भी नववर्ष के स्वागत के लिए अपना उत्साह कम नहीं किया है। होटल व रेस्टोरेंट को लाइटों व फूलों से सजाया गया है। यहां रात्रि कर्फ्यू से पहले तक जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए पहले ही लोगों को बताया जा रहा है कि वह केवल 11 बजे तक ही जश्न मनाने की अनुमति देंगे। होटल संचालक डॉ. मोहित राठी ने बताया कि केवल 11 बजे तक ही जश्न मना सकते है।
विज्ञापन
पुलिस भी रहेगी मुस्तैद, हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नववर्ष पर शराब पीकर जश्न मनाते हुए हुड़दंग करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। उनको पकड़ा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के अनुसार सभी मुख्य चौराहों, सड़कों पर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस को अभी से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस गश्त कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए अपने घरों पर जश्न मनाएं।
रात्रि की बुकिंग रद्द हुई, दिन की अभी कुछ बाकी
बड़ौत के होटल के संचालक विनय गुप्ता और नीरज चौधरी का कहना है कि नववर्ष की लगभग 20 से ज्यादा बुकिंग थी। दिन के लिए बुकिंग अभी है, जबकि रात्रि बुकिंग रद्द हो गई है। रेस्टोरट संचालक नमन गुप्ता का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू की घोषणा के बाद से ही बुंकिग रद्द होने लगी थी। बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर लोग सजग है। किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी लगातार नाइट कर्फ्यू का पालन करने का निर्देश दे रहे है। इससे लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है।