फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHM workers' strike continues

एनएचएम कर्मियों का धरना जारी

Sun, 05 Dec 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
NHM workers' strike continues
आरोग्य मेले में उपचार कराने पहुंचे लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एनएचएम कर्मियों का मांगों को लेकर रविवार को भी जिला अस्पताल में धरना जारी रहा। इस कारण रविवार को जिले की पीएचसी पर लगाए कैंप में उपचार के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को मिशन निदेशक व संगठन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से वार्ता होगी। वहीं, धारा 144 लागू होने से संविदा कर्मचारी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात रहेंगे।
जिला अस्पताल में पिछले पांच दिन से संविदा कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति को दूर करने रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानातंरण करने, आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन और आयुष्मान योजना के तहत बीमा लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रविवार को जिले में पीएचसी पर लगाए चिकित्सकों के अभाव में लोगों को परेशानी हुई। अमीनगर सराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों की जांच की गई। हड़ताल के कारण फार्मासिस्ट ने ही लोगों की जांच व उपचार किया।
विज्ञापन

खेकड़ा पीएचसी पर चिकित्सकों ने 15 मरीजों की जांचकर दवा दी। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से कम संख्या में मरीज पहुंचे। बड़ौत सीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 197 मरीज और छपरौली के पीएचसी आदर्श नंगला में जन आरोग्य मेले में कुल तीन मरीज आए। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को 36 चिकित्सकों व 125 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 942 लोगों की जांच की। 152 लोगों की कोरोना की जांच की गई। मेले में 64 मरीज बुखार के आए। आंदोलनकारियों में अनिल कुमार, ललित कुमार, श्रवण गोस्वामी, संजय ढाका, अनुज गेरा, रूपेंद्र, मनीष पांडे, रामकुमार, जब्बार खान, ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed