फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NGT team seals 24 crushers

एनजीटी टीम ने 24 कोल्हुओं पर लगाई सील

Thu, 03 Mar 2022 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
NGT team seals 24 crushers
बड़ौत के बड़का गांव में कोल्हू संचालक से दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : BARAUT
बड़का गांव में विद्युत कनेक्शन भी काटे गए, अग्रिम आदेश तक बंद रहेेंगे कोल्हू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बड़का गांव में बृहस्पतिवार को प्रशासन व पुलिस की मदद से कोल्हुओं पर छापा मारा। इस दौरान अधिकतर कोल्हू मानक अनुरूप नहीं मिले। इस पर 24 कोल्हुओं पर सील लगा दी गई तथा उनके विद्युत कनेक्शन भी काट दिए। हालांकि इस दौरान टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा परंतु पुलिस ने सख्ती जारी रखी। टीम ने चेतावनी दी कि यदि सील लगने के बावजूद कोल्हू अग्रिम आदेश से पहले चलते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
एनजीटी के आदेश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक अर्चना तिवारी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली की अधिकारी रूना उरांव, असिस्टेंट कमिश्नर आफ इंडस्ट्री स्वीटी उपाध्याय, एसडीएम सुभाष सिंह, उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार व अन्य कर्मचारी बड़का गांव पहुंचे। उन्होंने 24 गन्ना कोल्हूओं पर छापेमारी की। इस दौरान कोल्हू संचालकों व ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। कोल्हू संचालकों व ग्रामीणों का कहना था कि कोल्हुओं पर किसानों के अतिरिक्त गरीब व मजदूर भी गन्ने पड़ते हैं। बंद होने से सभी के सामने दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी। उन्होंने कुछ समय मांगा परंतु टीम ने इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि कार्रवाई करने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी गई, वरना सभी कागजात दुरुस्त करा लेते। कोल्हू बंद होने से लाखों का नुकसान होगा परंतु टीम व पुलिस ने एक न सुनी और अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि छापे के दौरान कोल्हू संचालकों से प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा था, लेकिन एक भी कोल्हू संचालक नहीं दिखाया गया। सभी कोल्हू बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे। बताया कि छापेमारी के दौरान पाया कि अधिकतर कोल्हुओं की चिमनी 12 से 14 फीट ऊंची थी, जबकि नियम के अनुसार लगभग 25 फीट के आसपास होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सभी 24 कोल्हुओं पर सील लगा दी है। कोल्हू संचालकों को हिदायत दी कि यदि किसी ने कोल्हू चलाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-सुभाष सिंह, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed