{"_id":"8f8c02d2b543e6370f801e8bc3d0444c","slug":"ngt-team-s-arrival-the-disclosure-of-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी टीम के आने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी टीम के आने की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में शनिवार को निवाड़ा स्थित यमुना खादर में दिल्ली से आई एनजीटी की टीम के आने से खलबली मच गई। कई दिन से धड़ल्ले से चल रहा खनन बंद हो गया। माफिया अपने तंबू, मशीनें सब लेकर फरार हो गए।
शनिवार को एनजीटी की पांच सदस्यीय टीम के निवाड़ा के खादर में आने की सूचना थी। छापे की सूचना से खादर में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि टीम द्वारा छापामारी किए जाने की सूचना के चलते खनन माफिया पहले ही अपनी मशीनों को लेकर गायब हो गए।
यहां तक कि ट्रकों की लगने वाली लंबी लाइन भी दूर-दूर तक नजर नहीं आई। हालांकि बताया जा रहा है कि हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण के चलते हाईवे जाम होने के कारण न तो ट्रक खादर में पहुंच पा रहे हैं और न ही ट्रकों के निकलने का रास्ता ही मिल पा रहा है। जिसक चलते फिलहाल तीन दिन से खनन रुका हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीम दो दिन के लिए बागपत में ही रुक कर खनन की स्थिति की जानकारी लेगी। इस संबंध में खनन अधिकारी अभय रंजन ने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्हाेंने कहा कि सुबह ही वह इस बारे में कुछ जानकारी दे सकेंगे।