फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New Year Celebration in District

नववर्ष के जश्न में डूबा जिला

Mon, 01 Jan 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 01 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
New Year Celebration in District
बागपत में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डांस करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
2017 को लोगों ने भावभीनी विदाई देकर नववर्ष का जश्न के साथ स्वागत किया। 12 बजे नववर्ष के शुभारंभ पर आसमान में आतिशबाजी का मनोरम दृश्य देखने को मिला। युवाओं ने बाजारों में रंग बिरंगे ग्रीटिंग खरीदे और अपने दोस्तों को भेंट किए। 
विज्ञापन


शहर के लोगों ने 2017 को विदाई दी और नूतन वर्ष 2018 का आगमन पर जश्न मनाया। युवाओं ने नव वर्ष के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए । शहर का हर मोहल्ला, गली और नुक्कड़ों पर लोगों ने नववर्ष के स्वागत के लिए तैयारियां की हुई थी।
विज्ञापन


10 बजे के बाद युवा डीजे की धुनों पर थिरकने शुरू हो गए थे जो रात 12 बजे के बाद तक डांस करते रहे। घर-घर में नव वर्ष के स्वागत को कार्यक्रम आयोजित कराए हुए थे। शहर की पुरानी तहसील में युवाओं ने संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नव वर्ष के गीतों की अपनी मधुर आवाज से साथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने भी कार्यक्रम में सिरकत की और नववर्ष का स्वागत युवाओं के साथ गुनगुनाते हुए किया। जैन मोहल्ले में डीजे की धुनों पर महिलाओं भी थिरकी। धार्मिक और देशभक्ति गीतों पर डांस किया। शहर की मुन्ना लाल एंकलेव, पुराना कस्बा, चौपाल, हनुमान मंदिर कॉलोनी, ठाकुरद्वारा मोहल्ले में डीजे की धुनों पर युवकों ने हुड़दंग मचाया। 


नव वर्ष पर हुड़दंग मचाने वाले जाएंगे जेल
बागपत। नव वर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेंगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। गली-मोहल्लों में सिविल ड्रेस में पुलिस ने घूमना शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि यदि किसी ने ऐसा किया तो उनको जेल भेज दिया है। रोड पर शराब पीता या घूमता हुआ मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ही खुराफाती हुड़दंग मचाना शुरू कर देते हैं।

लड़कियों और महिलाओं पर गली मोहल्लों से गुजरते समय छींटाकशी करते हैं। पुलिस ने खुराफातियों पर शिकंजा कसने ने लिए पूरी तैयारी कर ली है। शहर, कस्बा और गांवों में पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई है।

सादी वर्दी में पुलिस वाले गाली-मोहल्लों में घूम रहे हैं। होटल, धर्मशाला और भीड़वाले स्थानों पर खुफिया तंत्र नजर लगाए हैं। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि रात 10 बजे से दो बजे तक पुलिस हर चौराहे, गली मोहल्ला या अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। शराब पीकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


यमुना पर मनाया नए साल का जश्न 
नव वर्ष के जश्न मनाने के लिए दूर दराज से दर्जनों युवक लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर यमुना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमकर जश्न मनाया। फिल्मी गीतों की धुनों पर डांस किया। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed