फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   new baby born in 50 houses on New Year

नए साल पर 50 घरों में गूंजी किलकारियां

Tue, 02 Jan 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 02 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
new baby born in 50 houses on New Year
बागपत सीएचसी में नववर्ष पर पैदा हुए बच्चे के साथ प्रसूता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नव वर्ष के पहले दिन जिले के 50 से अधिक घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत, जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों ने जन्म लिया। किसी के घर में बेटी ने जन्म लेकर खुशियां बिखेरी तो किसी के घर बेटे का जन्म हुआ।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के महिला वार्ड में भर्ती पुराना कस्बा की प्रवेश ने बेटे को जन्म दिया। वह कहती हैं कि उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। प्रवेश के पति प्रवीण कहते हैं कि नए साल पर उनके परिवार में बेटे के जन्म से खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्हों मिठाई बांटकर परिवार के साथ खुशी मनाई। उनका कहना है कि नए साल पर ईश्वर ने उन्हें अनूठा उपहार दिया है। वहीं, शहर के ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली शाईस्ता ने बेटी को जन्म दिया। उसके घर में चौथी बेटी है। कहती है कि अब बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है। वह अपनी बेटियों को बेटे सा मान देती है। शहर की रहने वाली शाईन ने भी बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी कई महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। बड़ौत के नर्सिंग होम में बेटे को जन्म देने वाली नीतू सिंह कहती हैं कि नए साल पर उन्हें बेटे का जन्म होने पर बेहद खुशी हो रही है। किरठल गांव की प्रिया ने भी भी यहां बेटी को जन्म दिया। वह कहती हैं कि नए साल पर बच्चे के जन्म से उन्हें बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed