फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Network is disappearing in ICU, patients' problems are increasing

Baghpat News: आईसीयू में नेटवर्क हो रहे गायब, मरीजों की बढ़ रही समस्या

Tue, 24 Sep 2024 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 24 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Network is disappearing in ICU, patients' problems are increasing
बागपत। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। आईसीयू में नेटवर्क की समस्या है, जिससे मरीजों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही है। मरीजों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा सोमवार को दिव्यांग कैंप होने के कारण चिकित्सकों की ड्यूटी उसमें होने के कारण भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लैब में लगी रही मरीजों की लंबी कतार
आईसीयू में जगह की कमी और नेटवर्क नहीं होने के कारण सोमवार को अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खून की जांच के लिए टोकन लेने और फिर रिपोर्ट के लिए मरीजों को लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कैंप होने के कारण ओपीडी के बाहर लगी रही भीड़
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार और बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाया जाता है। सोमवार को कैंप होने के कारण मनोचिकित्सक और एक जनरल फिजिशियन की ड्यूटी लगाई गई थी। जिससे अस्पताल में जांच कराने के लिए आए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरोगियों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा वापस
मानसिक रोग विशेषज्ञ भी शिविर में होने के कारण अन्य कोई चिकित्सक वहां मरीज देखने के लिए नहीं था। फिजिशियन की जगह मरीजों को अन्य चिकित्सकों ने देख लिया। मगर मनोरोगियों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा ।

---
-जिला अस्पताल में खून की जांच कराने की आई थी। आईसीयू वार्ड में भीड़ और नेटवर्क की समस्या होने के कारण दो घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। -संगीता, अहमदशाहपुर पदड़ा
-तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। पहले पंजीकरण और फिर जांच कराने के लिए काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। - श्याम, खेकड़ा
-सिर भारी रहता है और नींद भी कम आती है। सोमवार को मनोचिकित्सक से जांच कराने के लिए आया था। यहां आकर पता चला कि चिकित्सक शिविर में गए है। - नौशाद, खेकड़ा
---
वर्जन
-अस्पताल में सोमवार को मरीजो की भीड़ अधिक रही। दिव्यांग कैंप होने के कारण दो चिकित्सक वहां चले गए थे। जिससे मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस


-मौसम में बदलाव होने से लैब में जांच बढ़ रही है। रोजाना लगभग 150 मरीज नमूना देने के लिए पहुंच रहे हैं। लैब में नेटवर्क की समस्या जिससे मरीजों को अधिक देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - डॉ़ रविकांत शुक्ला, लैब प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed