फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nepal's 11 depositions released

नेपाल के 11 जमातियों की रिहाई

Sun, 14 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nepal's 11 depositions released
खेकड़ा (बागपत)। अस्थायी जेल में बंद नेपाल के 11 जमातियों की रिहाई हो गई है। जेल प्रशासन ने उन्हें हाजी निजात के सुपुर्द किया। जेल में बंद 17 जमातियों की रिहाई सोमवार को होगी। इसके बाद इन्हें नेपाल के लिए एक साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से रटौल में 17 और बागपत नगर में 11 जमाती आए थे। जमातियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें चार जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ठीक होने के बाद जमातियों को खेकड़ा की अस्थायी जेल में रखा गया। सीजेएम निशांत मान ने 1400-1400 रुपये का जुर्माने की सजा दी थी। रविवार को अस्थायी जेल से बागपत नगर में रहे 11 जमातियों की रिहाई हो गई है। अस्थायी जेल के अधीक्षक तहसीलदार यदुवंश कुमार और जेलर रविंद्र कुमार ने जमातियों को हाजी निजात के सुपुर्द किया। इस दौरान हाजी शकील शाह, हाफिज कासिम और अब्दुल कय्यूम मौजूद रहे। रटौल में रहे 17 नेपाली जमातियों की रिहाई सोमवार को होगी। इसके बाद एक साथ जमातियों को नेपाल के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed