फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither by caste nor by caste, the country will grow with the hand of unity...

न जात से न पात से, देश बढ़ेगा एकता के हाथ से...

Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Neither by caste nor by caste, the country will grow with the hand of unity...
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में कौमी एकता पर काव्य गीत प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् के तत्वावधान में संगीत विभाग ने कौमी एकता पर काव्य गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गगन कुमार प्रथम रहे। इसमें कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अरविंद वर्मा ने न जात से न पात से देश बढ़ेगा, एकता के हाथ से... का काव्य पाठ कर छात्रों को कौमी एकता के प्रति जागरूक किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड और बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गगन कुमार प्रथम, सुषमा द्वितीय और वरुण वर्मा तृतीय रहा। प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को अलग-अलग जाति और धर्म में विश्वास नही करने के लिए जागरूक किया। इसमें डॉ. उमलेश, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. नीता नैन निर्णायक रही। इसमें डॉ. संजय चौहान, डॉ, सुनील कुमार, डॉ. बबली चौहान, डॉ. सीमा तोमर, डॉ. प्रदीप ढाका, इमाम उल हसन, सुऐब, रजा राजपूत, सुषमा, नुसरत, नेहा, विधि, गगन, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed