फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neighbors accused of burning straw worth lakhs

Baghpat News: पुलिस ने मुठभेड़ कर छैमार गैंग के 50 हजारी बदमाश को दबोचा

Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neighbors accused of burning straw worth lakhs
सब हेड
विज्ञापन

थाना बिनौली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
क्रासर
बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, जौनपुर और बिहार में भी कई वारदात में शामिल रहा है गिरफ्तार बदमाश
फोटो संख्या 5....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। थाना बिनौली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद फ़ाती छैमार गिरोह के सदस्य और 50 हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गांव जिवाना गुलियान में पांच साल पहले हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था।
गिरफ्तार बदमाश इमरान उर्फ इसरान पुत्र हुकमा उर्फ हुकमुदीन निवासी कैराना जिला शामली है। फिलहाल वह झुग्गी झोपड़ी नारायण विहार थाना मानसरोवर, जयपुर राजस्थान में रह रहा है। पुलिस ने एक सूचना मिलने पर एसओ बिनौली सलीम अहमद और एसटीएफ नोएडा प्रभारी सचिन कुमार की टीम ने रविवार की रात बडौत मेरठ मार्ग पर शेखपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी नीरज कुमार जादौन बताया कि इसके खिलाफ बागपत में थाना बिनौली, सिंघावली अहीर और कैराना, शामली थाने में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं और इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। इमरान उर्फ इसरान ने वर्ष 2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर जिवाना गुलियान गांव में रामकरण के घर में घुसकर हजारों की नकदी, कीमती सोने, चांदी के जेवरात व लाइसेंसी रायफल चोरी की थी। कई थानों की पुलिस व एसटीएफ टीमें इसे पकड़ने में लगी थी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और मौके से खोके बरामद किए हैं। बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, जौनपुर व बिहार में भी कई वारदात में इमरान शामिल रहा है।
विज्ञापन

बाहरी मकानों को बनाते थे निशाने
इमरान उर्फ इसरान ने बताया कि वह और उसके साथी अलग-अलग स्थानों पर डेरा डालकर रहते हैं। दिन में घूमकर गांवों और शहरी बस्तियों में बाहरी मकानों की जानकारी लेते और रात में चोरी, लूट और डकैती की वारदात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed