{"_id":"5e7903b68ebc3e774051ea99","slug":"negligence-precaution-on-corona-on-one-side-and-school-opened-on-other-side-baghpat-news-mrt474952318","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: एक तरफ कोरोना पर एहतियात और दूसरी तरफ खोल दिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: एक तरफ कोरोना पर एहतियात और दूसरी तरफ खोल दिया स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। सरकार कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। प्रदेश भर के स्कूल बंद हैं। इसके बावजूद मवीकलां गांव में सोमवार को स्कूल का संचालन किया गया। पुलिस पहुंची तो कुछ बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस को सात बच्चे एक कमरे के अंदर मिले। थाने पर स्कूल संचालिका के पति बाबूराम ने बच्चों और अभिभावकों लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
सोमवार को मवी कलां गांव में एक स्कूल का संचालन किया जा रहा था। बालैनी थाने पर किसी ने इसकी सूचना दे दी। पुलिस विद्यालय पहुंची और संचालिका विद्यालय में मिली। एसएसआई सोमपाल सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची थी। उस समय स्कूल में बच्चे नही थे। मामले की जांच की जा रही है। कुछ बच्चे जरूर मिले। इस संबंध में बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि स्कूल खुलने की सूचना मिली थी। स्कूल संचालिका को हिदायत दी गई है।
ग्राम प्रधान संजय चौधरी का कहना है कि सुबह स्कूल खुले होने की जानकारी मिली थी और अभिभावकों ने उनसे शिकायत की थी। पुलिस आने की सूचना मिलते ही स्कूल से बच्चों को घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के सामने बोले जातिसूचक शब्द
बालैनी। थाने पहुंचे स्कूल संचालिका के पति बाबूराम ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बारे में पुलिस के सामने की जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कहा कि हम तो स्कूल का बंद कर देंगे, वैसे भी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे फीस कहां देते है। उनकी पत्नि में बच्चों को शिक्षित करना चाहती है।