बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक में डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल के डैशबोर्ड को रोजाना खोलकर देखे और लंबित प्रकरणों का समाधान कराये। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय के अंदर समाधान होना चाहिए और शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर संतुष्ट करें। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आने चाहिए। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, एसडीएम पूजा चौधरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, डीएफओ हेमंत सेठ समेत अन्य मौजूद रहे।