{"_id":"608d9f288ebc3ed7022b79c0","slug":"negligence-can-be-dangerous-for-pregnant-woman-and-baby-baraut-news-mrt536641012","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही गर्भवती महिला व शिशु के लिए हो सकती है खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही गर्भवती महिला व शिशु के लिए हो सकती है खतरनाक
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के दौर में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही गर्भवती महिला व गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए ऐसी महिलाओं को शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने की जरूरत है।
गर्भवती महिलाओं को कोविड से डरने की नहीं बल्कि, लड़ने की जरूरत है। कोविड-19 को लेकर बिल्कुल भी मानसिक तनाव न लें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में न आएं , यदि बात करनी पड़े तो मास्क पहनकर करें। सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. शहजमानी ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होता है। गर्भवती महिलाएं इस दिन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी जांच, दवा के साथ तथा परामर्श जरूर लें। नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहें।
भोजन में रखें खास ध्यान
- गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट सहित पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। मौसमी फल जैस तरबूजा,खरबूजा, खीरा,ककड़ी का सेवन करें। विटामिन सी के लिए खट्टे फलों का सेवन करें, वहीं भोजन के बाद आधा नीबू जरूर लें। इससे आयरन की पूर्ति होती है।