{"_id":"6a0855e0212144c8c303473d","slug":"ncc-cadets-will-be-given-training-in-handling-weapons-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-151787-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को दिया जाएगा हथियार चलाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को दिया जाएगा हथियार चलाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
-दस दिनों तक चलेगा शिविर, 300 से अधिक कैडेट्स ने लिया भाग
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हो गया। इस शिविर में 300 से अधिक एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य कैडेट्स को सैन्य उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना और उनके नेतृत्व गुणों को निखारना है।
शिविर का मुख्य लक्ष्य कैडेट्स में अनुशासन की भावना पैदा करना भी है। इसके अतिरिक्त, उन्हें उच्च स्तरीय एनसीसी प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय शिविरों के लिए तैयार किया जाएगा। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना के निर्देशन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूबेदार मेजर दर्शन सिंह, सूबेदार बलकार सिंह और सूबेदार विजय कुमार कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में ड्रिल, वेपन हैंडलिंग और फायरिंग जैसे महत्वपूर्ण सैन्य कौशल शामिल हैं। कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट और मानचित्र अध्ययन का भी गहन अभ्यास कराया जाएगा। व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें। यह शिविर युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करेगा।