{"_id":"62409fcec2acfc1ba67020d1","slug":"naunihal-will-read-from-old-books-in-the-new-session-baghpat-news-mrt581847890","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
शासन ने पुराने बच्चों से किताबे लेकर नए बच्चों को देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। वहीं, शासन स्तर से अभी तक किताबें भेजने संबंधी आदेश जारी नहीं किया गया है। नए शैक्षिक सत्र में बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाने की तैयारी है।
जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक व 136 कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से लगभग विद्यालय बंद थे। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी बच्चों को लगभग आधा सत्र बीतने के बाद पुस्तकें मिली थीं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। नया शैक्षिक सत्र 2022-23 शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा हैै। इसके बावजूद बच्चों के लिए नई किताबें पहुंचाने का कोई निर्देश नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों को किताबें कब तक पहुंचेगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एक अप्रैल से नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ाया जाएगा। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू कराया जाएगा। शासन ने स्कूल के पुराने बच्चों से किताबें जमा कराकर नई कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नई किताबें मिलने पर बच्चों को वितरित कराई जाएंगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।