{"_id":"622e2e3746ef2e62785c86ff","slug":"national-kabaddi-players-honored-baghpat-news-mrt580370793","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
दोघट। तमेलागढ़ी गांव की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी निशा छिल्लर और उनकी टीम की शिवानी सहरावत, खुशी सहरावत का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। तीनों खिलाड़ियों को लोग जुलूस के रूप में लेकर आए और लोकेश के आवास पर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में ऑल इंडिया महिला कबड्डी का आयोजन किया गया था। इसमें तीनों खिलाड़ियों ने राज्य टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में भी तीनों ने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। पूर्व प्रधान देवेंद्र , मास्टर आनंद छिल्लर, तेजपाल ठेकेदार, विनय छिल्लर, धीरज सिंह, लोकेश, सोमपाल, रामबीर, लोकेंद्र सिंह, जयविंद्र, इंद्रपाल कश्यप, मौसम ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदक जीतकर लौटे पहलवान जितेंद्र धनकड़ का स्वागत
बागपत। फैजपुर निनाना के पहलवान जितेंद्र धनकड़ ने ऑल इंडिया सर्विसेज में 61 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। गांव लौटने पर पहलवान का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मणिमाजरा स्पोर्ट्स कांपलेक्स चंडीगढ़ में ऑल इंडिया सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें दिल्ली आरटीओ ऑफिस में कार्यरत पहलवान जितेंद्र ने हिस्सा लिया और रजत पदक जीता। प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड, परविंदर पहलवान, अनिल पहलवान, आशु प्रधान, सुरेंद्र धनखड़, सोनू, बबलू, सचिन, योगेंद्र रविंद्र, संजीव, रामनिवास ने जितेंद्र को बधाई दी।
पैरा खिलाड़ी ने जीते पदक, स्वागत किया
अमीनगर सराय। सैड़भर निवासी आदित्य छोक्कर ने गाजियाबाद में 12 से 13 मार्च तक हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय पैरा एथलीट प्रतियोगिता में भाला फेंक और गोला फेंक में रजत पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। गाव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।