फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Conference Today

आज गरजेंगे जाट नेता

Sun, 20 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
National Conference Today
राष्ट्रीय जाट सम्मेलन की तैयारी करते जाट महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत में हरियाणा के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरक्षण को लेकर जाट हुंकार भरने को तैयार हैं। रविवार को नगर में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होगा, इसमें जाट समाज के सांसदों से लेकर देश भर से समाज दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिला एवं नगर जाट सभा ने सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों ने जो बवंडर मचाया था, इसके बाद पूरे देश की नजर हरियाणा पर टिक गई है। आरक्षण को लेकर रविवार को नगर के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जाट भवन के सामने मैदान में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन जाटों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पिछले एक माह से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जाट समाज के पदाधिकारी जन संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला जाट सभा के महासचिव नगेंद्र सिंह ने बताया सम्मेलन में जाट समाज के सभी सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों से लेकर समाज के दिग्गत नेता, चौरासी, बत्तीसी खाप के चौधरियों को आमंत्रित किया है। देश भर से जाट समाज के लोग  भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इसमें केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण मुद्दे पर ही विचार होगा। इसके अलावा नगर में जाट समाज के प्रत्येक घर में जाकर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में दिग्गजों के पहुंचने की संभावना 
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजय सिंह आगरा, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद बाबूलाल चौधरी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सांसद राहुल कासवान, सांसद दुष्यंत चौटाला, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सांसद संतोष अहलावत, पूर्व सांसद हरपाल पंवार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक पंकज मलिक, विधायक वीरपाल राठी, विधायक गजेंद्र सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी साहब सिंह, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, पूर्व मंत्री लख्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित खाप चौधरी पहुंचेंगे। 


पुलिस फोर्स रहेगी तैनात 
बागपत। हरियाणा में जाट आरक्षण के दौरान भड़की हिंसा को देख नगर में जाटों के राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्रा ने कहा जाटों के राष्ट्रीय स्तर के होने वाले आंदोलन में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात होगी। जरूरत पड़ने पर पीएसी भी लगाई  जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed