फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait says Government is not hearing the wrestlers, action should be taken against the culprits

Baghpat: नरेश टिकैत बोले- सरकार नहीं कर रही पहलवानों की सुनवाई, दोषियों पर कारवाई हो

Sun, 07 May 2023 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 May 2023 01:38 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। पढ़ें खबर।

विज्ञापन
Naresh Tikait says Government is not hearing the wrestlers, action should be taken against the culprits
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहलवानों की सुनवाई नहीं कर रही है। जिस कारण पिछले 14 दिन से पहलवान जंतर९मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि खाप चौधरी हमेशा सम्मान की लड़ाई लड़ते हैं। सम्मान के लिए सभी बिरादरियों के खाप चौधरियों ने आंदोलन किए। किसान अपनी बात कहने के लिए धरना प्रदर्शन करता है। लेकिन सरकार दिल्ली धरने में हुए समझौते पर खरी नहीं उतर रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encouter: गाड़ियों में दो-दो गोलियाें के मिले निशान, चार घंटे चली जांच, लापता योगेश का नहीं सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां पिछले 14 दिन से धरना दे रही हैं। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही हैं तो धरातल पर स्थिति अलग है।

कहा कि बेटियों के सम्मान में एक साथ करोड़ों हाथ खड़े हो जाते हैं। सरकार बृजभूषण के साथ चल रहे विवाद की जांच के लिए कमेटी गठित करें और इसमें कार्रवाई कराएं। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed