फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nancy, daughter of a driver from Baghpat shines at Cannes Film Festival

Baghpat News: कान फिल्म महोत्सव में छाई बागपत के गाड़ी चालक की बेटी नैंसी

Sun, 18 May 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nancy, daughter of a driver from Baghpat shines at Cannes Film Festival
बागपत/बिनौली। फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में बागपत के बरनावा की बेटी नैंसी त्यागी छा गईं। फैशन डिजाइनर नैंसी वहां रेड कार्पेट पर खुद की बनाई ड्रेस पहनकर चली। गुलाब के फूल बनी उनकी ड्रेस खूब चर्चाओं में रही। नैंसी कहती हैं कि यहां मेरा जीवन बदला था। इस बार उत्साह बढ़ा है। पुरानी चीजों को देखकर भावुक भी हो रहीं हूं।
विज्ञापन

कान फिल्म महोत्सव में नैंसी त्यागी दूसरी बार पहुंची हैं। वह पिछले साल भी वहां रेड कार्पेट पर चली थी और अपनी गुलाबी ड्रेस के कारण चर्चाओं में रही। इस बार कान फिल्म महोत्सव के लिए नैंसी ने कपड़ों से बने गुलाब के फूल वाली ड्रेस तैयार की और उसे पहनकर वह शुक्रवार को रेड कार्पेट पर चली। इस बार भी ड्रेस को लेकर नैंसी की फिल्मी सितारों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

बागपत के बरनावा निवासी गाड़ी चालक गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैंसी त्यागी ने अपनी फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेशों तक धूम मचा रखी है। नैंसी ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इंटर कॉलेज हर्रा मेरठ से की। इसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी और उसके भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली के जौहरीपुर ले गई और वहीं रहने लगी। जहां नैंसी पढ़ाई के साथ ही फैशन डिजाइनिंग करने लगी। वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में कपड़े सिलती है और उन्हें पहनकर रील बनाने लगी। इसी के चलते नैंसी की दुनियाभर में पहचान चर्चित होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल इस तरह चर्चाओं में आई थीं नैंसी
नैंसी के विभिन्न सोशल साइटों पर पिछले साल तक 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर थे और इसके सहारे ही अपनी बनाई ड्रेस के कारण चर्चाओं में आई। इसी के चलते उसे फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव से बुलावा आया। जिसमें हॉलीवुड व बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल होते हैं। वहां नैंसी की एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलो की गुलाबी रंग की ड्रेस चर्चा में रही। अब नैंसी के सोशल साइटों पर 33 लाख फॉलोअर हो गए हैं और वह फिल्मी सितारों के लिए भी ड्रेस डिजाइन करती है।
यहां एक साल पहले बदला था मेरा जीवन : नैंसी
नैंसी त्यागी ने वीडियो जारी करके कहा कि रेड कार्पेट पर दोबारा चलकर बहुत अच्छा महसूस कर रहीं हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं, यहां हर जगह को बार-बार देखकर भावुक हो रहीं हूं। यहां एक साल पहले मेरा जीवन बदला था। ड्रेस को लेकर नैंसी कहती हैं कि मुझे फूल बहुत पसंद है, इसलिए ही फूलों वाली ड्रेस बनाई है। मुझे बहुत गर्व होता है, जब अपनी बनाई ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर चलती हूं।

पिता बोले, बेटी की बड़ी उपलब्धि
नैंसी त्यागी के पिता गजेंद्र त्यागी कहते हैं कि बेटी नैंसी की यह बड़ी उपलब्धि है। वह पिछले साल भी कान फिल्म महोत्सव में गई थी और तब उसकी काफी चर्चा हुई थी। अब भी बेटी को रेड कार्पेट पर चलते हुए लोग देख रहे हैं और बेटी की इस उपलब्धि से खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed