फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NA

Baghpat News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड सेपरेशन यूनिट, दो मशीन आई

Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरु की जाएगी। यूनिट शुरू करने के लिए शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को दो मशीनें उपलब्ध करा दी गई है, जल्द ही एक और मशीन मिल जाएगी। यूनिट शुरु करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है।
जिले में ब्लड सेपरेशन यूनिट न होने के कारण मरीज और उनके तीमारदारों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। मगर जल्द ही मरीजों को जिला स्तर पर ही प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी। यूनिट शुरु होने पर ब्लड से रेड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग किया जाएगा। यूनिट शुरु करने के लिए बिल्डिंग पहले ही तैयार कराई जा चुकी है। शासन स्तर से यूनिट शुरु करने के लिए पूर्व में लेमिनर एयर फ्लो कैबिनेट मशीन पहले ही भेजी जा चुकी थी। अब शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को एक और मशीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

इन मरीजों को मिलेगा फायदा
ब्लड बैंक प्रभारी एके शुक्ला ने बताया कि मरीज में खून की कमी होने पर रेड सेल और डेंगू या अधिक रक्तस्राव होने पर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। लीवर या आग से जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। यूनिट शुरु होने से एक यूनिट खून से रेड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग कर तीन लोगों को चढ़ाया जा सकेंगा। यूनिट शुरु होने पर खून की वैधता 35 दिन से बढ़कर 42 दिन तक हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
ब्लड यूनिट शुरू करने के लिए शासन स्तर से एक और मशीन उपलब्ध करा दी गई है। शासन स्तर से अभी एक और मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मशीन मिलने पर यूनिट शुरू कराई जाएगी। यूनिट शुरू होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला स्तर पर ही प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed