फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   murder of child

बच्चे की गले में फंदा लगाकर हत्या, अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला शव

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
murder of child
बागपत :::::::: मृतक बालक आयान का फाइल फोटो। - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। असारा गांव में आठ साल के बच्चे की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। शव अर्द्धनग्न हालत में शनिवार सुबह मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के मकान की छत पर मिला। वहीं, पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

असारा निवासी नसीम बड़ौत में कपड़ा सिलाई करता है। उसका पुत्र अयान (8) शुक्रवार शाम खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। देर शाम तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह शव मोहल्ले के ही मोमीन के मकान की छत पर मिला। अयान के गले में रस्सी बंधी मिली और पायजामा उतरा था। मकान के पास खेत में चादर व जूते मिले हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नसीम ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, इस बाबत एसपी नीरज जादौन ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की खेत में हत्या कर शव छत पर डाला गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed