फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   murder infront of brother

बड़े भाई के सामने ही सीने से सटाकर मारी गोली

Fri, 14 Feb 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder infront of brother
बड़े भाई के सामने ही सीने से सटाकर मारी गोली
विज्ञापन

बड़ौत(बागपत)। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गुलबीर सिंह की हत्या उनके ही बड़े भाई अमित सिंह के सामने की गई। अचानक हत्यारे आए और गुलबीर के सीने में सटाकर गोली मारी। देर रात तक पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।
गुलबीर सिंह कई दिन से बीमार चल रहे थे। इस कारण कई दिन से कालेज नहीं आ रहे थे। वहीं शबगा गांव का अंशुल पंवार गुलबीर के कालेज आने का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि कुछ दिन पहले गुलबीर और अंशुल के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को कई दिन बाद गुलबीर सिंह कॉलेज पहुंचे थे। महज आधा घंटा बैठने के बाद वह दोपहर करीब 12.45 बजे घर जाने लगे। कार के पास गुलबीर सिंह, उनका बड़ा भाई अमित सिंह और चालक गौरव खड़े थे। तभी अंशुल अपने दो साथियों के साथ वहां बाइक से पहुंचा। उनमें से एक युवक ने अचानक तमंचा निकाला और फायर कर दिया। इसके बाद तीनों तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। अपने सामने ही भाई को गोली लगने पर अमित सकते में आ गए। कुछ देर तक तो उन्हें समझ ही नहीं चला कि हुआ क्या है। गुलबीर के शरीर से खून निकला और वे गिर पड़े, तब जाकर अमित होशोहवास में आए। अमित का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि एक छात्र मामूली कहासुनी होने पर उनके भाई की हत्या कर देगा। यदि उन्हें भनक लग जाती तो वे सुरक्षा के इंतजाम करते।
विज्ञापन

गार्ड को तमंचा दिखाकर गेट खुलवाया
भागते समय कालेज के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड ने बाइक रुकवाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी तमंचा दिखाकर धमकाया और भाग गए। महज पांच मिनट के भीतर ही तीनों आए और वारदात करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ अंशुल पंवार
एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ आलोक सिंह, थाना प्रभारी अजय शर्मा वारदात के बाद मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में कॉलेज का ही प्रथम वर्ष का छात्र अंशुल पंवार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शबगा पहचान में आया। उसके दोनों साथियों की रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया।
परिजनों का बुरा हाल
गुलबीर की मौत पर पत्नी अंशु की आंखों से बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गुलबीर की मां कृष्णा का भी बुरा हाल था। सबसे बड़ा भाई बबलू भी रोते-रोते बदहवास हो रहा था।

आईजी मेरठ ने किया घटनास्थल का दौरा
शाम के समय आईजी जोन मेरठ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को जल्द खुलासे का निर्देश दिया। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed