{"_id":"668a212f85dbdc25fb0663b7","slug":"murder-in-baghpat-delhi-youth-beaten-to-death-in-baghpat-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: बागपत में दिल दहलाने वाली वारदात, दोस्तों ने युवक को दिल्ली से गांव बुलाया; फिर पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बागपत में दिल दहलाने वाली वारदात, दोस्तों ने युवक को दिल्ली से गांव बुलाया; फिर पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 07 Jul 2024 11:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:12 AM IST
सार
दिल्ली के करतारपुर गांव के रहने वाले हिमांशु शर्मा की बागपत के पाबला गांव में शनिवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप दोस्तों पर ही लगा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बागपत के पाबला गांव में दिल्ली के करतारपुर के हिमांशु शर्मा (22) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक को पाबला गांव के दोस्तों ने फोन कर गांव बुलाया और वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया गया है कि युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के करतारपुर गांव के रहने वाले हिमांशु शर्मा को घायल अवस्था में पाबला गांव के कुछ युवक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य भाग गए।

करतारपुर गांव में रहने वाली पाबला गांव के युवकों की भांजी और हिमांशु शर्मा के बीच संबंध बताए गए हैं। जिसको लेकर पाबला गांव के युवकों ने हिमांशु का अपहरण कर पाबला गांव में पेट्रोल पंप के पीछे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर घटना के सहीं कारणों का पता चलेगा, अभी जांच चल रही है।