{"_id":"5ed54b6b8ebc3e904032f052","slug":"murder-baraut-news-mrt4844047194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकाना गांव में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकाना गांव में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिकाना गांव में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत
बड़ौत। ढ़िकाना गांव में बाइक से ईट भट्ठे पर जा रहे दो लोगों पर बदमाशों ने गोली बरसा दीं। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को मरा समझा बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात्रि तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
मृतक बिजेन्द्र पुत्र हुक्म (52) ढिकाना गांव का रहने वाला था। वह सोमवार को गांव के ही गजेन्द्र पुत्र रामपाल के साथ बाइक पर गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही दोनों भट्ठे के नजदीक पहुंचे तो वहां पर पहले से ही बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। बिजेन्द्र के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गजेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरा। बदमाश उसे मृत समझाकर वहां से भाग निकले। किसी तरह घायल गजेन्द्र ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस व परिजनों ने आकर दोनों को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने बिजेन्द्र को मृतक घोषित कर दिया और गजेन्द्र को दिल्ली रेफर कर दिया। देर रात्रि तक कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
मुखबिरी के शक में तो नहीं मारी गोली
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दोनों को पुलिस को मुखबिरी करने के शक में गोली मारी है। हालांकि कोतवाली पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।