{"_id":"644a7de841e9fc08350eacf7","slug":"munna-bajrangi-murder-case-delhi-cbi-team-reached-in-baghpat-jail-for-investigation-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: बागपत जेल पहुंची सीबीआई टीम, दो दिन तक करेगी जांच, खुल सकता है हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: बागपत जेल पहुंची सीबीआई टीम, दो दिन तक करेगी जांच, खुल सकता है हत्या का राज
Thu, 27 Apr 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:23 PM IST
सार
Munna Bajrangi murder case : सीबीआई की टीम जांच के लिए बागपत जेल पहुंच चुकी हैं। बताया गया कि सीबीआई की टीम जेल के अंदर दो दिन तक जांच करेगी।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम बागपत जेल में पहुंच चुकी हैं। बताया गया कि टीम सीधे जेल के अंदर गई और वहां जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सीबीआई की टीम दो दिन तक जेल के अंदर जांच करेगी।
विज्ञापन
ये था मामला
झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी को पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में बागपत पेशी के लिए लाया गया था और उसे आठ जुलाई को बागपत जेल भेजा गया था। नौ जुलाई 2018 को बागपत जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुन्ना बजरंगी के शरीर में 12 गोलियां लगी मिली थीं और उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप बागपत जेल में बंद रहे कुख्यात सुनील राठी पर लगा था। पुलिस ने उस समय खुलाया किया था कि ने सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की बहस हो गई थी और इसके बाद सुनील राठी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मुन्ना बजरंगी पर 40 हत्याओं, लूट, रंगदारी की घटनाओं में शामिल होने के मुकदमे दर्ज थे।
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर
इस मामले में उसकी पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जेल प्रशासन ने सुनील राठी से मिलीभगत करके यह हत्या कराई है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी और उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश हुए थे। इसमें कहा गया था कि मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में क्यों शिफ्ट किया गया था? मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट करने से पहले एक जुलाई से छह जुलाई के बीच उससे किन-किन लोगों ने मुलाकात की। इस तरह के कई अन्य बिंदुओं पर जांच होनी थी, लेकिन लखनऊ सीबीआई की जांच कई साल बाद भी लटकी रही तो उसके बाद वह जांच पिछले साल दिल्ली सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी।