{"_id":"59e11b814f1c1b9f678b59b2","slug":"municipality-seized-possession-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने कब्जा मुक्त कराई दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने कब्जा मुक्त कराई दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले से दुकान से कब्जा हटाकर सामान ले जाते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुगलपुरा मोहल्ला में बंद पड़ी पालिका की दुकान पर पूर्व सभासद ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पता चलते ही अफसरों ने पुलिस के सहयोग से दुकान को कब्जा मुक्त किया। इस दौरान सपा नेता के बेटों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इसके चलते काफी देर तक हंगामा किया गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि मुगलपुरा मोहल्ले में मीट की दुकान है। इसे काफी समय पूर्व हर वर्ष नीलाम किया जाता था। पिछले कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया बंद चल रही है। दुकान पर ताला लगा हुआ था।
उस पर दो दिन पूर्व रात के समय सपा नेता शफीक सलमानी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के सहयोग से शुक्रवार शाम दुकान को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सपा नेता के बेटों ने कर्मचारियों से हाथापाई की। दुकान से सामान चोरी हुआ भी मिला। इस मामले में आरोपी शफीक सलमानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूर्व चेयरमेन राजूद्दीन भी वहां पर पहुंचे।
उन्होंने मामला शांत कराया। उधर आरोपी के बेटे कमिल का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। पालिका की ओर से यह कार्रवाई उचित नहीं है। प्रकरण में उनके पास कोर्ट स्टे है। उधर, पालिका की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।