फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipality removed encroachment, broke furnaces

Baghpat News: नगर पालिका ने अतिक्रमण हटवाया, भट्ठियां तोड़ी

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Municipality removed encroachment, broke furnaces
बागपत। चमरावल रोड पर रविवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें सड़क किनारे मूंगफली बेचने वालों की भट्ठियां तोड़ दी गईं। जिस पर दुकानदारों ने हंगामा करते हुए पालिका पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने रविवार की सुबह चमरावल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रिक्शा, रेहड़ी व ठेली वालों को हटाया। जिस पर पकौड़ी विक्रेता नीटू, मूंगफली विक्रेता राजू, सोनू, सालिम आदि ने बताया कि वे सभी सड़क किनारे बैठकर सामान बेचकर गुजर बसर कर रहे हैं। रविवार को नगर पालिका की टीम ने उनकी मूंगफली की भट्ठियां तोड़ दी और मूंगफली बिखेर दी। जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेयरमैन राजुद्दीन से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed