फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Multiple choice questions will also be asked in the 11th exam

Baghpat News: 11वीं की परीक्षा में भी पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Multiple choice questions will also be asked in the 11th exam
बागपत। इस सत्र में 11वीं की परीक्षा में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक कैलेंडर में बदलाव किया गया है। इस तरह से बदलाव होने पर छात्रों को परीक्षा में फायदा मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा के पैटर्न में बदलाव की शुरुआत कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षिक सत्र के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब नौवीं और दसवीं की तरह 11वीं की परीक्षा में भी छात्रों से 20 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न पूछें जाएंगे। 11वीं छात्र ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर देंगे। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। इससे पूर्व शैक्षिक सत्र 2022-23 में नौवीं और दसवीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था। यूपी बोर्ड 2022-23 की हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों से 20 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न पूछे गए थे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि परिषद ने नौवीं और दसवीं की परीक्षा की तरह इस बार 11वीं की परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है। इस बार 11वीं की परीक्षा में भी छात्र ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर देंगे। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed