Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MPs lash out at officials for the poor condition of the national highway and the roads in the villages being left in a dilapidated condition.

Baghpat News: नेशनल हाईवे की बदहाली व गांवों में मार्ग उखड़े छोड़ने से अफसरों पर भड़के सांसद

Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
MPs lash out at officials for the poor condition of the national highway and the roads in the villages being left in a dilapidated condition.
बागपत कलक्ट्रेट ​स्थित सभागार में अ​धिकारियों की बैठक लेते सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। संवाद
- कलक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में सांसद ने अफसरों को मुख्यालय पर नहीं रुकने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

- सिंचाई विभाग से नहरों की सफाई नहीं कराने व कृषि विभाग से किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं देने पर नाराजगी जताई
- एनएचएआई को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खराब पड़ी लाइटों को मिल चालू होने से पहले ठीक कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। वह नेशनल हाईवे की बदहाली व लाइटों के खराब होने पर एनएचएआई, गांवों में मार्ग को उखड़े छोड़ने पर जल निगम और किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं देने पर कृषि विभाग के अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यदि अफसरों ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों के शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है जो सही नहीं है। नेशनल हाईवे पर रमाला मिल, काठा, पाली, सिसाना गांव सहित आदि स्थानों पर लाइट खराब पड़ी हैं और इन्हें सही कराने के लिए ध्यान तक नहीं दिया जा रहा। अब चीनी मिलें भी शुरू हो जाएंगी और अंधेरा होने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने मिल चालू होने से पहले हाईवे की मरम्मत व लाइटों को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गांवों में पाइपलाइन बिछाकर जल निगम ने मार्गों को उखाड़ने के बाद मरम्मत तक नहीं कराई। अधिकतर गांवों की स्थिति खराब है और ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों पर गुस्सा जताते हुए जल्द ही मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों की सफाई कराकर पानी छुड़वाने के निर्देश दिए तो कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं देने पर सांसद का गुस्सा उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई अफसरों को जिला मुख्यालय पर नहीं रुकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया सहित कई अफसरों को मुख्यालय पर रुकने के आदेश दिए। कहा कि यदि मुख्यालय पर रुकना शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास योजना, विश्वकर्मा योजना, बैंकों से युवाओं को लोन देने, पंचायत सचिवों और लेखपालों को लोगों तक योजना पहुंचाने के निर्देश दिए।
डूडा के अंतर्गत मलिन बस्तियों में हुए कार्यों की गुणवत्ता जांच करने और श्रम विभाग की श्रमिक कल्याण योजनाओं को गति देने को कहा। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक योगेश धामा, विधायक डॉ. अजय कुमार, डीएम अस्मिता लाल, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिलाना अनीश यादव आदि मौजूद रहे।

-- बीएसए को शिक्षा व सीएमओ को स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के निर्देश
सांसद ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। सीएमओ को खाली पदों पर भर्ती करने, मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था बंद करने और चिकित्सकों की लापरवाही पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ को निजी चिकित्सालयों पर निर्भर न रहकर सरकारी अस्पतालों में सुविधा देने के निर्देश दिए। वहीं बीएसए से कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही भविष्य की पीढ़ी के साथ खिलवाड़ के समान है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त करने के साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यालय में छात्र सुरक्षा, उपस्थिति या शिक्षण गुणवत्ता से संबंधित लापरवाही पाई गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



-- खेकड़ा स्टेडियम का एक माह में किया जाए कार्य पूरा
सांसद ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत खेकड़ा स्टेडियम की मरम्मत और वहां जाने वाले मार्ग का निर्माण एक माह में पूर्ण किया जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि फल एवं बागवानी फसलों को बढ़ावा दें, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed