{"_id":"63dd531590fe0b638754b4dd","slug":"mp-representative-listened-to-the-problems-of-the-villagers-in-village-chaupal-baghpat-news-c-14-1-104049-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ग्राम चौपाल में सांसद प्रतिनिधि ने सुनी ग्रामीणों की जनसमस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ग्राम चौपाल में सांसद प्रतिनिधि ने सुनी ग्रामीणों की जनसमस्या
Sat, 04 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत के पाली गांव में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदी
बागपत। पाली गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में सांसद प्रतिनिधि और अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गोवंश की समस्या, बस स्टॉप बनवाने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की।
पाली ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि गांव की समस्या का गांव में ही समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ मोतीलाल व्यास ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने खेतों में गोवंश की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त गांव में बस रुकवाने के लिए बस स्टॉप, हाईवे पार करने के लिए लोहे का पुल, श्मशान घाट बनवाने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर और अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल, बीडीओ ज्योति बाला समेत अन्य मौजूद रहे।