{"_id":"60edc6b28ebc3e726e7e0340","slug":"mp-laid-foundation-stone-for-road-construction-baghpat-news-mrt5472167120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासौली गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सांसद सत्यपाल सिंह ने मंगलवार को सूप से बासौली जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने बासौली गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।
बागपत सांसद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर छपरौली विधानसभा की सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया था। उनके प्रयासों से सूप गांव से बासौली तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति शासन द्वारा मिल गई। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 1.38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मार्ग की लंबाई चार किलोमीटर ओर चौड़ाई पांच मीटर है। सांसद ने कहा कि सूप के लोगों का आवागमन बड़ौत के लिए भी इसी मार्ग से होता है। मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सड़क का शिलान्यास करने के बाद सांसद ने अपने पैतृक गांव बासौली पहुंचकर वहां बन रहे खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बासौली कट पर गेट का निर्माण व गांव में कॉलेज जल्द बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर डायरेक्टर राजपाल सिंह, प्रधान रूपेश, प्रभात तोमर, मास्टर बीरसैन, ठेकेदार बासु तोमर, कुलदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।