{"_id":"62d30692b9be772979048587","slug":"mp-inaugurated-nine-roads-and-laid-the-foundation-stone-of-two-baghpat-news-mrt597292715","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की 11 सड़कों का सांसद ने लोकार्पण व शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ की 11 सड़कों का सांसद ने लोकार्पण व शिलान्यास किया
विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लोकार्पण करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह व साथ मे?
- फोटो : BAGHPAT
सांसद ने किया नौ सड़कों का लोकार्पण व दो का शिलान्यास
बागपत। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 20 करोड़ 18 लाख से बनी 9 सड़कों का लोकार्पण किया। जबकि पांच करोड़ 39 लाख रुपये से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। उनके साथ रालोद विधायक डा. अजय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
जिन सड़कों का लोकार्पण किया गया है, उनमें किरठल से छपरौली, ख्वाजा नंगला से काकौर कलां, दिल्ली-यमुनोत्री रोड से ब्राह्मण पुट्ठी, बिनौली से कैड़वा, बड़ौत से सादुल्लापुर, बिनौली से तेड़ा, गढ़ी कांगरान से मिलाना, मुलसम से फौलादनगर, सूप से बासौली शामिल हैं। इनके अलावा ट्योढ़ी से ढिकाना, बिहारीपुर से ढिकाना की सड़क का शिलान्यास किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक साहब सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कृष्णपाल चेयरमैन, जसबीर सोलंकी, जितेंद्र प्रमुख सांकरौद, राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेश चौहान, धूमसिंह चेयरमैन, करतार सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
--
सड़कों की जांच होगी, गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिन नौ सड़कों का लोकार्पण किया गया है। उन सभी सड़कों की एक्सईएन को जांच करके गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कहा गया है। कहा कि सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। इसके अलावा गांवों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर भी सांसद ने जांच कराने की बात कही है। जल निगम की ओर से लगवाई गई पानी की टंकियों की जांच भी शुरू कराई गई है।

बागपत गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन