{"_id":"616721829605fb2cb37e54d1","slug":"mp-inaugurated-biogas-plant-baghpat-news-mrt5604491164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया बायोगैस प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सांसद सत्यपाल सिंह ने बुधवार को अपने पैतृक बासौली में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत लेमनग्रास, शहजन की खेती एवं रोजगार के लिए मधुमक्खी पालन और बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया।
सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। उन्होंने बताया कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में आठ गांव में योजना के अंतर्गत प्लांट शुरू किए जाएंगे। बुधवार को बासौली गांव से योजना का शुभारंभ किया गया है। केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से खेती करने पर सब्सिडी ओर कम ब्याज दर पर लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। कार्यक्रम में कुलदीप प्रधान, डॉक्टर पुष्पेन्द्र, शिवेंद्र तोमर, सुभाष पहलवान, मास्टर सतेंद्र, अभिषेक तोमर, मास्टर वीरसैन तोमर, विक्रम राणा मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान चलाने की अपील
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्वच्छ भारत अमृत महोत्सव मिशन के तहत गोष्ठी हुई। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने स्वच्छता व सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने बीमारियों से बचाव के लिए आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने देने व लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने और समय-समय पर सफाई अभियान चलाने की अपील की। गोष्ठी में सोनपाल सिंह, मनोज कुमार, संजय सिंह, तेलू राम, राजेंद्र कुमार व यात्री मौजूद रहे।