फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP gave the shooters the mantra to work hard

सांसद ने निशानेबाजों को दिया कड़ी मेहनत करने का मंत्र

Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP gave the shooters the mantra to work hard
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर शनिवार को तीन दिवसीय स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने निशानेबाजों को कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया। नियमित अभ्यास के साथ योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के चाचा स्वर्गीय वेदानंद सरस्वती की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से करीब 80 शूटरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सांसद और उनकी पत्नी अलका ने भी निशाने साधे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुल प्रकाश और साई कोच नीतू श्योरान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विक्रम राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, प्रधान वेदपाल धामा, राजीव धामा, सोहनपाल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू प्रधान, दीपक ठाकुर तितरौदा, कोच महबूब पठान, विवेक आत्रेय शर्मा, संजीव कुमार, राजीव तोमर, कृष्ण प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed