{"_id":"59a714d44f1c1b0a278b48a4","slug":"mp-demanded-monsiff-court-in-baraut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से की बड़ौत में मुंसिफ कोर्ट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से की बड़ौत में मुंसिफ कोर्ट की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत कर बड़ौत में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने सहित कई समस्याएं बताईं। सांसद ने बार के सदस्यों को समस्याएं शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
समारोह में डॉ. सत्यपाल सिंह का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने बड़ौत तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने और अति शीघ्र ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना कराने की मांग उठाई । एसोसिएशन ने किसानों के गन्ना भुगतान की भी मांग उठाई।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सभी मांगों का समर्थन कर दो लाख रुपये के फर्नीचर और तीन लाख रुपये लॉ पुस्तकालय के लिए सांसद निधि से देने की घोषणा की। डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया 2014 में केंद्र सरकार ने शपथ लेते ही रेलवे लाइन का दोहरीकरण, सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने, किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसका परिणाम यह हुआ कि सितंबर माह में ही दिल्ली-सहारनपुर सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा लोकसभा में क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाने का काम किया है। बार के अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता वेदपाल पंवार ने की।
संचालन महामंत्री आनंद तोमर ने किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा, वेदपाल सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, जयवीर राणा, तेजवीर खोखर, अरविंद राठी, ओमपाल सिंह रहे।
पूरनपुर के ग्रामीणों ने सांसद को बताई पीड़ा
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से पूरनपुर नवादा के लोग मिले। श्यामलाल ने कहा 15 अगस्त को गांव के ही तीन लोगों ने उसके पुत्र विशेष शर्मा और दीपक शर्मा पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
चांदीनगर थाने में तांत्रिक सहित तीन लोगों को नामजद किया। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी परिवार को धमकी दे रहे हैं। तांत्रिक को भाजपा के एक विधायक का समर्थन मिला हुआ। थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
किसानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर ः सांसद
भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा यूपी और केंद्र सरकार किसानों के प्रति गंभीर है। क्षेत्र के गांव दाहा स्थित यज्ञशाला में संकल्प से सिद्धि विषय पर आयोजित कृषक गोष्ठी में उन्होंने किसानों को कृषि उपज बढ़ाने के गुर बताए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानों के हित में उपलब्धियां गिनाई।
सांसद ने बताया किसानों के लिए सरकार नई-नई योजनाएं ला रही है ताकि किसान अपनी उपज का दोगुना लाभ ले सके। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र पाल सिह ने बताया किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कराई गई है।
डॉ. चंद्रवीर राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. रोहित सिह, डॉ. रामपाल सिंह, कृषिपाल राणा, विक्रम राणा, मांगेराम आर्य प्रधान, सुशील राणा प्रधान दाहा, सचिन त्यागी, शुभम त्यागी, स्नेह भारती, गजेंद्र कौशिक, डॉ. ईश्वर चंद गंभीर, डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे।