फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mourning in Singhavali Ahir and Puthad due to the death of six in Ghaziabad

Baghpat News: गाजियाबाद में छह की मौत से सिंघावली अहीर व पूठड़ में शोक

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mourning in Singhavali Ahir and Puthad due to the death of six in Ghaziabad
अमीनगर सराय (बागपत)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एक परिवार के तीन बच्चे सहित छह की मौत हो होने से पूठड़ और सिंघावली अहीर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि मृतक एक महिला का मायका पूठड़ और दूसरी का सिंघावली अहीर था। दोनों के परिवार के लोग हादसे का पता चलने पर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

मेरठ के गांव धनपुर निवासी धर्मेंद्र की शादी सिंघावली अहीर गांव की बॉबी और नरेंद्र की शादी पूठड़ की अनिता से हुई थी। मंगलवार की सुबह दोनों का परिवार गाड़ी से खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर स्कूल बस के साथ कार की भिड़ंत में नरेंद्र, उसकी पत्नी अनिता व दो बच्चे दीपांशु और हनी के अलावा महिला बॉबी और परी की मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पर दोनों के परिवारों सिंघावली अहीर और पूठड़ में शोक छा गया। दोनों गावों से परिवार समेत अन्य काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed