फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mourning in Aminagar Sarai and Mukari, the market also remained closed

अमीनगर सराय और मुकारी में शोक, बाजार भी बंद रहा

Sun, 10 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mourning in Aminagar Sarai and Mukari, the market also remained closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय/बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कुराली गांव के पास सड़क दुर्घटना में अमीनगर सराय की रहने वाली देवरानी-जेठानी और मुकारी के मां-बेटे की मौत से दोनों जगह शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचे। अमीनगर सराय में दो मौत होने के कारण बुढ़सैनी चौराहा बाजार की दुकानों को बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
अमीनगर सराय के पूर्व चेयरमैन मामचंद गुप्ता के भतीजे भूषण गुप्ता शनिवार को अपनी पत्नी बाला (60), भाभी मगन गुप्ता (65) पत्नी इंदर गुप्ता और पौत्र आदि गुप्ता के साथ हापुड़ में अपनी बहन के यहां जागरण में गए थे। लौटते वक्त मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कुराली गांव के पास बाइक से टकराने के बाद उनकी कार सड़क किनारे पलट गई। इससे देवरानी बाला व जेठानी मगन गुप्ता की मौत हो गई। इसका पता चलने पर अमीनगर सराय में शोक की लहर फैल गई। एक साथ दो मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे में गमगीन माहौल हो गया। व्यापारियों ने बुढ़सैनी चौराहे के बाजार की दुकानों को रविवार को पूरा दिन बंद रखा और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

कार में पीछे बैठने वालों की मौत, आगे वालों की बची जान
सड़क हादसे में मरने वाली दोनों महिलाओं बाला व मगन का हंसता खेलता परिवार है। बाला के दो बेटे व दो बेटियां है जबकि मगन के भी दो बेटे व दो बेटियां है। इन सभी की शादी हो चुकी है। इन दोनों के बेटे जहां खेती करते है, वहीं व्यापार भी संभालते है। इनका अमीनगर सराय में फर्नीचर व पेंट का बड़ा व्यापार है। दोनों की मौत का पता चलने पर शोक की लहर फैल गई। अमीनगर सराय में चल रहे यज्ञ में मौजूद परिजनों के अलावा अन्य रिश्तेदार भी हादसे का पता चलते ही मेरठ पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कार व बाइक की टक्कर काफी तेज हुई थी। कार पलटने पर पिछली सीट पर बैठी दोनों महिलाओं की मौत हो गई जबकि कार को मगन गुप्ता का पोता आदि चला रहा था, वह घायल है। उसके बराबर सीट पर बैठे भूषण गुप्ता भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकारी में मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम
जिस बाइक की कार से टक्कर हुई है, उस पर भी बागपत के मुकारी गांव के मां-बेटा सवार थे। मुकारी गांव का अनुज इलैक्ट्रीशियन था। वह रविवार की सुबह को बाइक से अपनी मां सरोज को लेकर मेरठ के तेजगढ़ी में मामा के यहां जा रहा था। वहां गोद भराई का कार्यक्रम था। मगर, तेजगढ़ी पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। मां-बेटे की मौत होने से मुकारी में शोक छा गया। अनुज के पिता धर्मेंद्र का फर्नीचर का काम है। अनुज के अलावा उनके दो बेटे अजय व सौरभ है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed