{"_id":"6159f6b88ebc3e874605170c","slug":"motor-mechanic-who-went-on-morning-walk-dies-in-accident-baraut-news-mrt5590846127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की सैर पर निकले मोटर मैकेनिक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की सैर पर निकले मोटर मैकेनिक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैंठ के नजदीक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मार्निंग वाक पर गए मोटर मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों मेें कोहराम मच गया।
मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी मनोज (43) पुत्र ब्रह्मपाल की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास बुलेट मोटरसाइकिल की वर्कशाप थी। रविवार सुबह वह जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में सुबह की सैर पर निकला था। लौटते वक्त दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर पशु पैंठ के नजदीक तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और भाग निकला। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिस जगह मनोज के साथ हादसा हुआ, वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। हादसे की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी हादसा स्थल पर पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े। मनोज अपने माता-पिता का इकलौत चिराग था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से वृद्ध माता-पिता और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।