{"_id":"5918af9f4f1c1b780d850ac9","slug":"mother-s-day-mothers-do-caress-gifts-given-by-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताओं ने किया दुलार, बच्चों ने दिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताओं ने किया दुलार, बच्चों ने दिए उपहार
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत के एनएस पब्लिक स्कूल काठा में मदर्स-डे पर आयोजित कला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की शिक्षण संस्थाओं में रविवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में मां के महत्व पर प्रकाश डाला। मेधावियों को सम्मानित किया गया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने किया। उन्होंने कहा भगवान हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए भगवान ने मां के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया है। जन्म से लेकर बुढ़ापे तक हर समय मां अपने बच्चों की चिंता में डूबी रहती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
मेधावियों को आशीष जैन, हर्षित जैन ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा मां अपने बच्चे का चेहरा देखकर उसकी परेशानियां समझ लेती है। उन्होंने मां के प्रति एक कविता प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया। स्कूली बच्चों ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है.. के अलावा अन्य पेशकश से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
डायरेक्टर चौधरी ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर, सुषमा, ज्योति, पिंकी, सुमन, अनीता का योगदान रहा। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक चारू जैन, अनुराग जैन और निर्दोष शर्मा ने किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने कहा मां हर वक्त अपने बच्चों की सफलता की कामना करती है। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव अमित तोमर ने किया।
माउंट लिटरा स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। बच्चों ने मां विषय पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें अभिभावकों ने भी विचार रखें।