{"_id":"60748bad8ebc3e8d2b2dd38b","slug":"mother-durga-will-come-on-horseback-today-baraut-news-mrt534201180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्व पर सवार होकर मां दुर्गा आएंगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्व पर सवार होकर मां दुर्गा आएंगी आज
विज्ञापन
नवरात्र अश्विन नक्षत्र अमृत सिद्ध योग में शुरू होंगे कार्य
घर घर कलश स्थापना के साथ होगी मां की आराधना
बड़ौत। मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र में मां जगदंबा अश्व (घोड़ा) पर सवारी करके आएगी। मंगलवार के दिन अश्विन नक्षत्र, अमृत सिद्ध योग बन रहा है। सूर्य रात्रि में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह अति शुभ फलदायी होगा।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर के पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र प्रारंभ होंगे। नवरात्र के नौ दिवस में मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी। उन्होंने बताया कि पुराणों के अनुसार मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होंगी। कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि घोड़े पर सवार होकर मां के पधारने से देश की सैन्य शक्ति में वृद्धि का योग बन रहा है।
उन्होंने बताया कि नवमी तिथि बुधवार के दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर जाएंगी, इसलिए इस वर्ष वर्षा ज्यादा होने के योग बनेंगे। साथ ही अमृत सिद्ध योग होने पर कोई कार्य सिद्ध करने पर सफलता मिलने के साथ शुभ और स्थायित्व फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजकर बीस मिनट से नौ बजकर 59 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।