फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More patients suffering from sugar, blood pressure, cough and cold

Baghpat News: कंडेरा में शुगर व ब्लड प्रेशर तो बिजरौल में खांसी-जुकाम के ज्यादा मरीज

Mon, 04 Mar 2024 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 04 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
More patients suffering from sugar, blood pressure, cough and cold
बागपत। गांवों के लोग भी शुगर, हाई ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पेट की बीमारियां भी उनको खूब परेशान कर रहीं हैं। आरोग्य मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में सबसे ज्यादा इनके ही मरीज पहुंचे। चिकित्सक उनका उपचार करने के साथ ही बचाव का तरीका बता रहे हैं और उनको खानपान बेहतर रखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 32 चिकित्सकों और 95 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। इन आरोग्य मेलों में 1049 मरीजों का उपचार किया गया। बुखार के 40 मरीज मिले, जिनमें सबसे ज्यादा 6 मरीज दाहा के केंद्र पर मिले। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुल 69 मरीज आए, जिनमें सबसे ज्यादा कंडेरा के केंद्र पर 30 मरीज आए।
विज्ञापन

कंडेरा में शुगर के 36 मरीज आए, जबकि जिलेभर में 130 मरीज शुगर के मिले। त्वचा रोग के कुल 133 मरीजों का उपचार किया गया, इनमें सबसे ज्यादा 18 मरीज पुरा महादेव के स्वास्थ्य केंद्र पर आए। पेट की बीमारी के 65 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 22 मरीज अकेले बिजरौल के स्वास्थ्य केंद्र पर मिले। यहां के स्वास्थ्य केंद्र पर 40 मरीज खांसी-जुकाम के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. महावीर सिंह के अनुसार खानपान व दिनचर्या सही नहीं होने के कारण इस तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिनका उपचार करने के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है।

- टीकरी सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेला का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक बिनौली को टीकरी सीएचसी पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डाॅ. अमित गुप्ता ने बताया कि रविवार को टीकरी सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र दोघट पर आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। जिसमे टीकरी सीएचसी पर चिकित्सक डाॅ. इमरान मौजूद नहीं मिले। जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। बाकी सभी जगह स्टाफ मौजूद मिला। वहीं सीएचसी टीकरी व पीएचसी दोघट पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed