{"_id":"646e03dd358199130a023e49","slug":"monkeys-bite-and-injure-two-children-including-a-student-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1572-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदरों ने छात्र समेत दो बच्चों को काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदरों ने छात्र समेत दो बच्चों को काटकर घायल किया
विज्ञापन
-टीकरी कस्बे में बंदरों का आतंक, कस्बा वासियों ने की पकड़वाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे में बंदरों ने एलकेजी में पढ़ने वाले छात्र समेत दो बच्चों पर हमला कर दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों का सीएचसी में उपचार कराया। साथ ही बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
टीकरी कस्बे के रहने वाले गुलफाम का बेटा शान गांव के ही स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ाई करता है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में जा रहा था, तभी रास्ते में बंदरों के झुंड ने हमला कर काट लिया। चिल्लाने की आवास सुनकर वहां आये लोगों ने बंदरों को भगाकर छात्र को बचाया। इसके अलावा कस्बे के ही रहने वाले जयपाल का तीन वर्षीय बेटा राहुल घर में खेल रहा था, तभी वहां आये बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। कस्बावासियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते हैं। उन्होंने बंदरों की समस्या का समाधान कराने की मांग की।