फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkeys attacked women working on the terrace

बंदरों ने छत पर काम कर रही महिलाओं पर किया हमला

Sun, 22 May 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked women working on the terrace
छत गिरकर एक महिला का पैर टूटा, चार अन्य घायल, एक व्यक्ति को भी काटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। सरोरा गांव में बंदरों के एक झुंड ने छत पर काम कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले से बचने में एक महिला छत से गिर गई। उसके पैर की हड्डी टूट गई, जबकि चार अन्य घायल हो गई। एक व्यक्ति भी घायल हो गया। टीकरी में भी बंदरों ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया।
सरोरा गांव निवासी कुछ महिलाएं रविवार को एक मकान की छत पर काम कर रही थी। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। एक महिला को काटकर बंदर ने जख्मी कर दिया, जबकि बचने के लिए भाग रही रेखा छत से गिर गई। उसके पैर की हड्डी टूट गई। इनके अलावा बंदरों के हमले से इमला, रीना, संतोष, सोनू, कान सिंह घायल हो गए, जिन्हें गांव के ही चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। उधर, टीकरी निवासी महिला नूरी अपने घर की छत पर लकड़ी उतारने के लिए गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हो गई। दोनों गांव के ग्रामीणों ने अफसरों से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बैल ने किसान को टक्कर मारी
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में किसान रामपाल सिंह रविवार को घेर में काम कर रहा था। तभी गली में घूम रहा एक बैल घेर में घुस गया और किसान को टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed